रोहिणी अय्यर अपने करियर में एक से बढ़कर एक मुकाम हासिल कर रही हैं। हाल में ही उन्हें ‘वी द वुमन’ में हर (H.E.R) नाम के अवॉर्ड से नवाजा गया। इसके पहले ये अवार्ड सदाबहार अदाकारा वहीदा रहमान, स्पोर्ट्स पर्सनालिटी गीता फोगाट और मिताली राज, इंडिया की मिसाइल वुमन टेस्सी थॉमस और इंडियन आर्मी की वुमन सोल्जर्स को दिया जा चुका है।

इस इवेंट में रोहिणी एक पैनल डिस्कशन का हिस्सा भी बनीं जिसमें उनके साथ एक्ट्रेस राधिका आप्टे, फिल्ममेकर अश्विनी अय्यर तिवारी और बिजनेस वुमन मोनिका शेरगिल भी नजर आईं। रोहिणी अय्यर ने बॉलीवुड में सुपरस्टार्स के करियर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
पिछले एक दशक में, उन्हें 15 प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।
