#GAYA #BIHAR #INDIA : गया से गुजरने वाली 19 जोड़ी ट्रेनों की अधिकतम गति सीमा 110 किमी प्रति घंटे से बढ़ाकर 120 किमी प्रतिघंटे कर दी गई है। इससे ट्रेनों के परिचालन समय में कमी आएगी। ट्रेनों का समय 15 दिसंबर से बदलेगा।

पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि नई व्यवस्था के तहत 19 जोड़ी ट्रेनों का गया से मुगलसराय स्टेशनों के बीच समय सारिणी में बदलाव हुआ है। मुख्य रूप से इन ट्रेनों में 12381 हावड़ा नई दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस, 12382 नई दिल्ली हावड़ा पूर्वा एक्सप्रेस, 12323 हावड़ा आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस, 12324 आनंद विहार हावड़ा एक्सप्रेस, 13307 और 13308 गंगा सतलज एक्सप्रेस, नंदनकानन एक्सप्रेस, रांची लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस, चेन्नई-गया एक्सप्रेस, हावड़ा-जैसलमेर एक्सप्रेस समेत अन्य ट्रेनों के समय में फेरबदल किया गया है।

उन्होंने बताया कि इन ट्रेनों से सफर करने वाले यात्रियों को अब कम समय में यात्रा पूरी हो सकेगी। इससे गया, रफीगंज, अनुग्रह नारायण रोड, डेहरी ऑन सोन, सासाराम, भभुआ, कुदरा समेत अन्य स्टेशनों से ट्रेन पकड़ने वाले यात्रियों को कम समय लगेगा।
Like this:
Like Loading...