चेन्नई पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (CPCL) में युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का सुनहारा मौका सामने आया है। ये भर्तियां जूनियर इंजीनियरिंग सहायक, जूनियर नर्सिंग सहायक और जूनियर अकाउंट असिस्टेंट ट्रेनी समेत कई पदों पर होने जा रही हैं।

इन पदों पर नौकरी करने के लिए उम्मीदवार के पास 03 दिसंबर, 2019 तक का ही समय है।
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 26 और 30 वर्ष पदों के अनुसार निर्धारित की गई है।
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।
