आज है भारतीय नौसेना दिवस, जानें इसके पीछे का इतिहास..

Indian Navy Day 2019: हर साल 4 दिसंबर का दिन देश में भारतीय नौसेना दिवस ( Indian Navy Day – इंडियन नेवी डे ) के रूप में मनाया जाता है। इस दिन नौसेना के जाबाजों को याद किया जाता है। 1971 के भारत-पाकिस्तान यु’द्ध में भारतीय नौसेना (Indian Navy) की जीत के जश्न के रूप में भारतीय नौसेना दिवस मनाया जाता है। दरअसल पाकिस्तानी सेना ने 3 दिसंबर 1971 को हमारे हवाई क्षेत्र और सीमावर्ती क्षेत्र में ह’मला बोल दिया था। जवाबी कार्रवाई में भारत ने ‘ऑपरेशन ट्राइडेंट’ चलाया था। इसी के साथ 1971 के यु’द्ध की भी शुरुआत हुई थी।

तब भारत ने पाकिस्तानी नौसेना के कराची स्थित मुख्यालय को नि’शाना बनाया था। यह ह’मला इतना जबरदस्त था कि कराची बंदरगाह पूरी तरह बर्बाद हो गया था और इससे लगी आग सात दिनों तक जलती रही थी। भारत के इस हमले ने पाकिस्तानी सेना की कमर तोड़ दी थी। इस यु’द्ध में सफलता हासिल करने वाली भारतीय नौसेना की ताकत और बहादुरी को याद करते हुए हर वर्ष 4 दिसंबर को भारतीय नौसेना दिवस मनाया जाता है। भारतीय नौसेना की ओर से किए गए इस हमले में 3 विद्युत क्‍लास मिसाइल बोट, 2 एंटी-सबमरीन और एक टैंकर शामिल थे। इस यु’द्ध में पहली बार जहाज पर मार करने वाली एंटी शिप मिसाइल से हमला किया गया था। इस हमले में पाकिस्तान के कई जहाज ने’स्‍तनाबूद कर दिए गए थे। इस दौरान पाकिस्तान के ऑयल टैंकर भी तबाह हो गए थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading