#UTTARAKHAND : आज से शुरू होगा विधानसभा का शीत कालीन सत्र

#UTTARAKHAND #INDIA : विधानसभा का शीत कालीन सत्र बुधवार से शुरू होगा। इस सत्र के दौरान अनुपूरक बजट के साथ ही कैग की रिपोर्ट भी पेश की जाएगी। सदन के पटल पर कई महत्वपूर्ण विधेयक और चार अध्यादेश भी रखे जाने हैं। विधानसभा सचिवालय में मंगलवार को शीत कालीन सत्र को लेकर कार्य मंत्रणा समिति और दलीय नेताओं की बैठक आयोजित हुई।


विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित हुई दलीय नेताओं की बैठक में शीत कालीन सत्र को सौहार्द पूर्ण माहौल में संचालित करने का निर्णय लिया गया। बैठक के दौरान कार्यकारी संसदीय कार्य मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि जनहित के विषयों पर सदन के अन्दर सहयोगात्मक विचार-विमर्श किया जायेगा। उन्होंने कहा कि संसदीय कार्य संचालन नियमावली के तहत जनहित के विषय सदन के पटल पर रखे जाएंगे।

नेता प्रतिपिक्ष डॉ इंदिरा हृदयेश ने कहा कि यदि प्रदेश हित के मुद्दों को सदन के पटल पर रखा जाएगा तो प्रतिपक्ष पूरा सहयोग प्रदान करेगा उन्होंने सदन चलाने में सहयोग का भी आश्वासन दिया। पत्रकारों से बातचीत में विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि इस दौरान कई विधेयक और अध्यादेश सदन के पटल पर रखे जाएंगे। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी तो सदन की कार्यवाही को 10 दिसम्बर से आगे भी चलाया जाएगा। कार्य मंत्रणा समिति की बैठक के दौरान विधान सभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, कार्यकारी संसदीय कार्य मंत्री मदन कौशिक, नेता प्रतिपक्ष डा. इन्दिरा हृदयेश, विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल एवं खजान दास मौजूद थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.