#NEW_DELHI : बे’ल मिलने के बाद कल से राज्यसभा की कार्यवाही में हिस्सा लेंगे चिदम्बरम

#NEW_DELHI #INDIA : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तथा पूर्व वित्त मंत्री पी चिदम्बरम गुरुवार से राज्यसभा की कार्यवाही में हिस्सा लेंगे। चिदम्बरम के पुत्र एवं कांग्रेस के लोकसभा सदस्य कार्ति चिदम्बरम ने बुधवार को यहां संसद भवन परिसर में पत्रकारों से कहा कि अपने पिता को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने पर वह बहुत खुश हैं। उन्होंने कहा “मेरे लिए यह बहुत बड़ा दिन है। मेरे पिता 106 दिन तक जे’ल में रहने के बाद बाहर आ रहे हैं। वह संसद सदस्य हैं और गुरुवार से सदन की कार्यवाही में हिस्सा लेंगे।”

सुप्रीम कोर्ट ने आईएनएक्स मीडिया में धनशोधन से जुड़े प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा दर्ज मामले में तिहाड़ जेल में बंद पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिंदबरम को जमानत पर रिहा करने का बुधवार को आदेश दिया। इसके साथ ही 106 दिन बाद उनकी रिहाई का रास्ता साफ हो गया। न्यायमूर्ति आर भानुमति, न्यायमूर्ति ए एस बोपन्ना और न्यायमूर्ति हृषिकेश रॉय की पीठ ने कुछ शर्तों के साथ श्री चिदंबरम को जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया। न्यायालय ने दो लाख रुपये की जमानत राशि और इतनी ही राशि के दो मुचलकों पर जमानत मंजूर करने का निर्णय लिया।


Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.