संसदीय समिति के सामने पेश हुए ट्विटर इंडिया के अधिकारी, जानें कारण

महिलाओं के खि’लाफ लगातार बढ़ रही घटनाओं पर साइबर सुरक्षा और महिला सुरक्षा लेकर महिला सशक्तिकरण संबंधी संसदीय समिति ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर को तलब किया। ट्विटर इंडिया के कई बड़े अधिकारी बुधवार को संसदीय समिति के सामने पेश हुए।

add

कहा जा रहा है कि ट्विटर इंडिया के अधिकारी समिति के सामने साइबर और महिला सुरक्षा को लेकर एक प्रजेंटेशन भी देंगे। बता दें कि इस समिति की अध्यक्षता भाजपा सांसद हीना गावित कर रही हैं। इस पैनल में सभी सदस्य महिला हैं।

add2

4 से 5 दिसंबर तक चलने वाली इस बैठक में फेसबुक, व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम के प्रतिनिधियों को भी तलब किया गया है जो कि गुरुवार यानी 5 दिसंबर को समिति के सामने पेश होंगे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.