हमारी पार्टी की ताकत बढ़ी है और उसी हिसाब से हमें सीटें मिलनी चाहिएं : उपेंद्र कुशवाहा

मुजफ्फरपुर। रालोसपा की रैली को संबोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व केन्द्रीय मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि लोकसभा चुनाव में सीट शेयरिंग को लेकर वह सम्माजनक समझौता चाहते है। पिछले चुनाव को हुए पांच साल बीत गये। हमारी पार्टी की ताकत लगातार बढ़ रही है। पिछले लोकसभा चुनाव में तीन सीटें मिलीं थीं और हमने जीत हासिल की थी। इस बार उनकी ताकत को गठबंधन के साथी को कम नहीं आंकना चाहिए।

नीतीश कुमार डीएनए जांच रिपोर्ट करें सार्वजनिक

शनिवार को बिहार में एनडीए गठबंधन की सीट को लेकर रालोसपा से सीट के बारे में पूछने पर मीडियाकर्मियों के सवाल पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि वह इतने नीचे नहीं जा सकते है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लवकुश की बात कहते है।

उनको मैं अपना बड़ा भाई मानता हूं तो फिर नीच किस बात का। अगर उन्होंने नीच कहा है तो समय पर उसका जवाब मिलेगा। फिलहाल पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से डीएनए की बात कहने पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए पूरे बिहार से जदयू कार्यकर्ताओं व बाल व नाखून काट कर दिल्ली भेजा।
कुशवाहा ने आरोप लगाया कि बिहार के डीएनए पर सवाल किया गया। आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार यह बताएं की डीएनए की रिपोर्ट का क्या हुआ। यह बिहार की जनता जानना चाहती है। लवकुश की बात कहते तो उनके साथ उस तरह का व्यवहार भी होना चाहिए।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.