धनतेरस आ चुकी है. इस दिन लोग बर्तन, कार वगैरह तो नए खरीदते हैं लेकिन जोक्स वही पुराने फॉरवर्ड करते हैं. ‘धन तरस’ वाले. ये लोग धन नहीं चुटकुलों के लिए तरस रहे हैं. खैर, उनका सिरदर्द वो जानें या उनके रिश्तेदार जानें. हमको तो आपकी हेल्प करनी है. इसी काम के लिए ईश्वर ने हमें मनुष्य योनि में जन्म देकर भेजा है. हम अपना फर्ज निभाते हैं और बताते हैं कि आपको आज के दिन कौन से बर्तन लाने चाहिए-

मिडिल क्लास लोग या तो कटोरी खरीदते हैं या फिर बाइक. क्योंकि धनतेरस को कुछ न कुछ नया आना ही चाहिए. मेरी सलाह है कि आप मीडियम साइज का चम्मच लाइए. इससे दाल भी निकाल सकते हैं और इमरजेंसी में खाना भी खा सकते हैं.

ये छोटे साइज की ओखली होती है. किस धातु की बनती है वो हमको नहीं पता लेकिन इसमें अदरक डालकर ठन ठन कूटने में बड़ा मजा आता है. इसका मूसल जो है वो अलग से बहुत काम आता है. उससे आप नारियल भी तोड़ सकते हैं. बच्चों को दिखाकर धमका भी सकते हैं.

ये हमारे लिए बहुत शर्म की बात होती है कि हम किसी दोस्त रिश्तेदार के घर जाते हैं तो उसके यहां दिखाने वाले बर्तन जरूर होते हैं, लेकिन हमारे यहां नहीं. किसी के घर में हार्ट शेप वाली कटोरी है तो किसी के घर में कटोरी का बेस उसके आयतन से भी बड़ा होता है. मतलब देखने में प्रशांत महासागर जितनी लगती है लेकिन उसमें नमकीन एक चम्मच आती है. ऐसी धोखेबाज़ कटोरी आपको भी लेनी चाहिए.

वैसे तो ये सबके घर में होगी. अगर नहीं है तो ले आओ. ये न सिर्फ फैन्सी होती है, देखने में अच्छी लगती है बल्कि आपका खाना बचाने और ढेर सारे बर्तन धोने से बचाने के काम भी आती है.

ये धनतेरस काफी खास है. हिमाचल में बीजेपी ने तो पूरा एक चमचा खानदान खरीद लिया. आप भी खरीद के रखिए. एक और खास बात, फेसबुक पर कहीं टैग करते ही आपकी तरफ से गाली गलौज करने वाले चमचे नहीं हैं, फ्रेंडलिस्ट के नगीने हैं. आपको दाल में तड़का लगाने वाला चमचा लेना है ताकि दाल में कुछ काला बना रहे.