इतवारपुर इलाके में कल रात, पुलिस की फायरिंग में एक युवक की मौत

पटना। दानापुर के इतवारपुर इलाके में जुआ खेलने की सूचना पर एएसआई त्रिशूल पांडे पुलिसकर्मियों के साथ पहुंचे तो ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया और पुलिसकर्मियों को बंधक बनाकर पिटाई की। ग्रामीण पुलिसकर्मियों से पिस्तौल छीनने का प्रयास कर रहे थे कि आत्मरक्षा में पुलिस ने गोली चलाई जिसमें एक युवक की मौत हो गई।

घटना के बाद ग्रामीण उग्र हो गए और पुलिस की टीम पर जमकर पथराव किया जिसमें एएसआइ समेतकई पुलिसकर्मी घायल हो गए। मृतक का नाम सुरेश कुमार बताया जा रहा है जिसकी छाती में गोली लगी और उसकी मौत हो गई। वहीं पुलिस की फायरिंग में दो अन्य युवक घायल हो गए हैं।

घटना कल देर रात की है। आक्रोशित ग्रामीणों ने आज सुबह भी जमकर बवाल काटा है और मुख्य मार्ग को जाम कर नारेबाजी और प्रदर्शन कर रहे हैं। अहले सुबह उग्र ग्रामीणों ने रेल और सड़क मार्ग दोनों पूरी तरह जाम कर दिया है। एएसआइ त्रिशूल पांडे गंभीर रूप से घायल हैं, उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इकबालपुर में हुए इस बवाल के बाद पूरे इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। इलाके में तनाव व्याप्त है।
इकबालपुर में हुए इस बवाल के बाद पूरे इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। इलाके में तनाव व्याप्त है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.