गाढ़ा के पास स्कार्पियो व ट्रक की टक्कर में दो लोगों की मौत, तीन महिला समेत सात जख्मी

मुजफ्फरपुर। सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर एनएच 77 पर रुन्नीसैदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गाढ़ा के पास मंगलवार की सुबह स्कार्पियो व ट्रक की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं तीन महिला और एक मासूम समेत सात लोग जख्मी हो गए। मृतकों में सोनबरसा थाना क्षेत्र के फतेहपुर निवासी राम प्रवेश चौधरी व रियाज अख्तर शामिल हैं।

घायलों में इसी गांव के रेजमा अख्तर, मुख्तरिन खातून, रेयाज खान,रवीना खातून, मिनाज अख्तर, आशिमा खातून व तीन वर्षीय अयान शामिल हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए और घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़ फरार हो गया। बताया गया है कि उक्त लोग स्कार्पियो में सवार होकर मुजफ्फरपुर जा रहे थे, तेज रफ्तार होने के कारण स्कार्पियो सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.