#UTTARAKHAND सरकार ने 33 फीसदी बढ़ाया होमगार्ड जवानों का मानदेय

#UTTARAKHAND #INDIA : राज्य मंत्रिमंडल ने होमगार्ड जवानों का मानदेय प्रतिदिन 450 रुपये से बढ़ाकर 600 रुपये कर दिया है। इसी तरह लोक निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग सहित अन्य विभागों के रिटायर्ड वर्कचार्ज कर्मचारियों को राहत देते हुए वर्कचार्ज अवधि का लाभ एरियर के रूप में देने का निर्णय लिया गया है।

बुधवार को विधानसभा में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में कुल 12 बिंदुओं पर निर्णय हुआ। प्रदेश कैबिनेट ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार होमगार्ड जवानों को प्रतिदिन 600 रुपये मानदेय देने पर मुहर लगा दी है। उक्त मानदेय 30 जुलाई 2019 से देय होगा, इस कारण एरियर के रूप में 60 करोड़ रुपये देने पर भी सहमति बनी है। हालांकि होमगार्ड जवानों की ड्यूटी अब राजकीय और सार्वजनिक अवकाश के दिनों में नहीं लगाई जाएगी। इस कारण उनके कुल कार्यदिवस पहले की अपेक्षा घट सकते हैं।

रिटायर्ड वर्कचार्ज कर्मचारियों को तोहफा
इसी तरह सुप्रीम कोर्ट के एक और आदेश के अनुसार लोनिवि और सिंचाई विभाग के रिटायर्ड वर्कचार्ज कर्मचारियों को, वर्कचार्ज अवधि का लाभ देने पर सहमति बनी है। उक्त लाभ दो साल के भीतर चार किस्तों के रूप में दिया जाएगा, लाभांवित होने वाले कर्मचारियों की संख्या करीब 5500 है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading