#NEW_DELHI : कांग्रेस नेता और राज्यसभा सदस्य पी. चिदंबरम तिहाड़ जेल से छूटने के एक दिन बाद गुरूवार की सुबह संसद भवन पहुंचे। चिदंबरम ने वहां पर कांग्रेस के अन्य नेताओं के साथ प्याज की आसमान छूती कीमतों को लेकर संसद भवन परिसर में प्रदर्शन किया। इस दौरान चिदंरबम ने कहा केन्द्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरकार संसद में मेरी आवाज नहीं दबा सकती है। इसके साथ ही, पी. चिदंबरम ने केन्द्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण पर भी प्याज को लेकर दिए बयान पर निशाना साधा। चिदंबरम ने कहा कि वित्तमंत्री ने कल कहा कि वे प्याज नहीं खाती है। तो फिर वे क्या खाती हैं? क्या वे एवोकैडो खाती हैं?


