#BIHAR #INDIA : बिहार की सुरक्षा में अहम भूमिका निभाने वाले गृह रक्षा वाहिनी अब कई बड़े एव अहम बदलाव होने वाले है। कभी पुराने एव बेकार हो चुके 303 रायफल का इस्तेमाल करने वाले होमगार्ड के जवान भी अब जल्द ही इंसास जैसे अत्याधुनिक हथियार का इस्तेमाल करते नजर आएंगे।
वही बिहार गृह रक्षा वाहिनी के जवानों के सामाजिक सुरक्षा को लेकर अब सरकार के पहल से सामाजिक सुरक्षा पेंशन से आच्छादित किया जाएगा। यह जानकारी होमगार्ड के डीजी आर के मिश्रा ने पटना में आयोजित संवाददाता सम्मेलन दी। होमगार्ड के डीजी ने कहाकि इसके अलावा भी गृह रक्षा वाहिनी के जवानों को ड्यूटी में कुशल एव दक्ष बनाने के लिए जल्द ही इनके लिए कमांडो ट्रेनिंग की सुविधा उपलब्ध कराया जाएगा।




