#PATNA : गजब! पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में डफली बजाकर मांग रहें है वोट

#PATNA #BIHAR #INDIA : पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में हर संगठनों का वोट मांगने का वोट मांगने का अपना अलग-अलग अंदाज है। कोई डफली बजाकर,कोई राष्ट्रवाद तो कोई पीयू को केन्द्रीय मुद्दा बनाकर वोट मांग रहा है। पूरा चुनावी माहौल मजेदार दिख रहा है। प्रचार के मामले में कोई किसी से पीछे नहीं है। उम्मीदवारों के पहनावे भी बदल गए हैं। कुर्ता और पायजमा चढ़ गया है। हर दिन कुर्ता के रंग भी बदल रहे हैं। छात्रा उम्मीदवार भी काफी मुखर दिख रही हैं। हर संगठन के उम्मीदवार छात्राओं को आगे कर पर्चा बांटवा रही हैं। कॉलेजों में छात्राएं भी जमकर चुनाव के मजे ले रही हैं। छात्रसंघ चुनाव को लेकर कैंपस का माहौल ही अलग है।


छात्र संगठन आइसा की टीम ग्रुप बनाकर प्रचार करती है। इनकी पहचान दूर से ही दिख जाती है। सभी के माथे पर लाल पट्टी बंधी होती है। विश्वविद्यालय के मुद्दों पर गीत-संगीत के माध्यम के साथ छात्र-छात्राओं को अपनी ओर आर्कषित करते हैं। इनके मुद्दे काफी धारदार होते हैं। मद्दे भी छात्रों के हित से जुड़े होते हैं। प्रचार करने का तरीका भी अनोखा है, जो लोगों को छात्र-छात्राओं को आकर्षित करता है।


Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.