स्मार्टफोन निर्माता कंपनी मोटोरोला ने वन हाइपर स्मार्टफोन को ग्लोबल लेवल पर लॉन्च कर दिया है। इस फोन की खासियत की बात करें तो लोगों को इसमें पॉप-अप सेल्फी कैमरा के साथ दमदार प्रोसेसर मिलेगा। इतना ही नहीं इस डिवाइस के बैक पैनल में 64 मेगापिक्सल का कैमरा भी दिया गया है।
मोटोरोला ने इस फोन के 4जीबी रैम और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत करीब 28,500 रुपये रखी है।

लोगों को इस फोन में 6.5 इंच की फुल एचडी प्लस आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले मिलेगा, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। साथ ही बेहतर परफॉर्मेंस के लिए कंपनी ने इसमें स्नैपड्रैगन क्वॉलकॉम 675 एसओसी दिया है। वहीं, यह फोन एंड्रॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।
मोटोरोला ने फोटोग्राफी के लिए इस फोन के बैक में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया है, जिसमें 48 मेगापिक्सल और 8 मेगापिक्सल का सेंसर मौजूद हैं। साथ ही यूजर्स इस फोन के 32 मेगापिक्सल वाले पॉप-अप कैमरा से शानदार सेल्फी क्लिक कर सकेंगे
