#PATNA : पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत बिहार के किसानों को 1,632 करोड़ वितरित- उपमुख्यमंत्री

#PATNA #BIHAR #INDIA : उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने सचिवालय स्थित कार्यालय कक्ष में ‘पीएम किसान सम्मान निधि योजना’ की समीक्षा के बाद बताया कि वर्ष 2019-20 में बिहार के 44 लाख किसानों के खाते में किसान सम्मान निधि की पहली किस्त व 30 लाख 79 हजार किसानों को दूसरी किस्त के तौर पर अब तक 1,632 करोड़ राशि हस्तांतरित की गयी है। उन्होंने संतोष व्यक्त किया कि दो माल पहले तक बैंक खातो की संख्या, ब्रांच कोड और आईएमएफसी आदि की त्रृट्टियों के कारण पीएम किसान पोर्टल द्वारा रद्द किए गए आवेदनों की संख्या जहां 3 लाख 56 हजार था वहीं लगातार प्रयास के बाद अब घट कर मात्र 1 लाख 48 हजार रह गयी है।

उपमुख्यमंत्री ने अंचलाधिकारी और अपर समाहर्ता के स्तर पर तीन महीने से अधिक से जमीन की जांच के लिए लम्बित आवेदनों के निष्पादन में तेजी लाने व पंचायतवार सूची बना कर मुख्यालय स्तर से कृषि समन्यवकों को एसएमएस भेजने का निर्देश दिया ताकि वे किसानों से व्यक्तिगत सम्पर्क कर उनके आवेदनों की त्रृट्टियों का शीघ्रता से निष्पादन कराएं।

गौरतलब है कि अब तक प्रदेश के 72 लाख 76 हजार किसानों ने सम्मान निधि के लाभ के लिए आवेदन दिया जिनमें से 11 लाख 72 हजार को विभिन्न त्रृट्टियों के कारण पोर्टल ने रद्द कर दिया। पीएफएमएस पोर्टल द्वारा हर जिले के प्रत्येक पंचायत से औसतन 3 से 6 हजार रद्द किए गए आवेदनों सुधार किया जाना है। कृषि समन्वयक से लेकर अंचलाधिकारी के स्तर पर जांच हेतु लम्बित 8 लाख 96 हजार आवेदनों का तेजी से निष्पादन करने का निर्देश दिया गया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading