1,000 किमी तक ‘पानी’ से चलेगी Hyundai की यह आने वाली SUV

ह्यूंदै मोटर्स जल्द ही एक और नई एसयूवी लॉन्च करने वाला है। लेकिन यह नई एसयूवी इलेक्ट्रिक होगी। Hyundai Kona EV के बाद यह दूसरी इलेक्ट्रिक SUV होगी, जो भारत में लॉन्च होगी। इस एसयूवी में हाइड्रोजन फ्यूल सेल लगे होंगे और इसकी रेंज 1000 किमी तक होगी।

ह्यूंदै मोटर कोना के बाद Hyundai Nexo को फ्यूल सेल इलेक्ट्रिक व्हीकल्स भी कहा जाता है, ग्रीन हाऊस गैसों से फ्री होते हैं और केवल पानी का ही उत्सर्जन करते हैं। इनमें आने वाले हाइड्रोजन फ्यूल सेल गाड़ी में लगी इलेक्टिरक मोटर को पावर देते हैं। FCEV के बारे में कहा जाता है कि ये 99.9 फीसदी तक प्रदूषित तत्वों को फिल्टर कर देते हैं।

यूरोप की वर्ल्ड हार्मोनाइज्ड लाइट ड्यूटी व्हीकल्स टेस्ट प्रोसिजर की रिपोर्ट के मुताबिक नेक्सो में लगे हाइड्रोजन फ्यूल सेल्स के चलते इनकी रेंज 600 किमी तक होती है। ह्यूंदै मोटर इंडिया के सीईओ का दावा है कि भारत में लॉन्च होने वाली नेक्सो 1,000 किमी तक की दूरी तय करेगी।

add

विदेश में मिलने वाली नेक्सो की इलेक्ट्रिक मोटर 163 पीएस की पावर और 395 एनमएम का टॉर्क देती है। वहीं यह 0 से 100 किमी की रफ्तार मात्र 9.2 सेकड में पकड़ सकती है। नेक्सो की कुल टैंक की क्षमता 156.6 लीटर की होती है। इसमें तीन हाइड्रोजन टैंक लगे होते हैं और प्रत्येक की 52.2 लीटर होती है। नेक्सो में पांच दरवाजे होंगे और यह फाइव सीटर स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल होगी और साइज में यह देश की बेस्ट सेलिंग मिड साइज एसयूवी क्रेटा से लंबी होगी।

नेक्सो के साथ खास बात यह है कि यह मात्र पांच मिनट में ही रिफ्यूल हो जाती है, जबकि एक इलेक्ट्रिक कार फुल चार्जिंग में कम से कम एक घंटे का वक्त लेती है। हाल ही में इसे लेकर सरकार के जीरो इमीशन मोबिलिटी विजन के तहत एक स्टडी की गई है। ह्यूंदै ने इस एसयूवी को पिछले साल दिल्ली में हुई इडिया-कोरिया समिट में पेश किया था। वहीं कंपनी इसे 2021 तक लॉन्च कर सकती है।

add2

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading