दुनिया की अग्रणी वीडियो स्ट्रीमिंग कंपनी नेटफ्लिक्स भारतीय बाजार को लेकर बहुत आशावान है। कंपनी अगले दो साल में भारत में कंटेंट निर्माण के लिए 3000 करोड़ रुपए का निवेश करेगी। नेटफ्लिक्स के संस्थापक और सीईओ रीड हस्टिंग ने शुक्रवार को हिन्दुस्तान टाइम्स लीडरशिप समिट में यह घोषणा की।

हिन्दुस्तान टाइम्स के एडिटर—इन—चीफ सुकुमार वर्मा के साथ के बात करते हुए हस्टिंग ने कहा कि भारत में हम 2016 से सेवाएं दे रहे हैं। तब से ही हमने हिन्दी एवं अन्य भारतीय भाषाओं में कंटेंट उपलब्ध कराया है। हमारा शो सेक्रेड गेम भारत ही नहीं पूरी दुनिया में पसंद किया गया। इसी तरह बच्चों के लिए बना माइटी लिटिल भीम को भारत के बाहर 27 मिलियन घरों में देखा गया।

हस्टिंग ने कहा कि दुनियाभर में नेटफ्लिक्स के 16 करोड़ सब्सक्राइबर हैं। भारत में हमारा अभी शुरूआती दौर है। नेटफ्लिक्स का सब्सक्रिप्शन महंगा होने के सवाल पर हस्टिंग ने कहा कि ये सच है कि भारत एक सस्ता बाजार है। अमेरिका में केबल टीवी के लिए हर महीने 75 डॉलर चुकाने होते हैं, जबकि भारत में तीन से चार डॉलर।

हमने भी भारत में सब्सक्रिप्शन की कीमत कम रखने की कोशिश की है। हमारा एक मोबाइल प्लान है, जिसके लिए करीब तीन डॉलर ही चुकाने पड़ते हैं। हस्टिंग ने कहा कि हमें यह भी समझना होगा कि गुणवत्तापूर्ण और विज्ञापन रहित कंटेंट के लिए हमें थोड़ी अधिक कीमत चुकानी होगी।
Like this:
Like Loading...