#BIHAR #PATNA : केन्द्र सरकार ने राज्य की राष्ट्रीय उच्च पथों (एनएच) के लिए लगभग तीन हजार करोड़ दिया है। इस पैसे से 609 किलोमीटर राष्ट्रीय उच्च पथों को दुरुस्त किया जाएगा। इन सड़कों में पहले से स्वीकृत 326 किलोमीटर एनएच भी शामिल हैं।

पथ निर्माण मंत्री नंद किशोर यादव ने बताया कि केन्द्र ने राज्य के एनएच के लिए 2828 करोड़ आवंटित किया है। इस पैसे से राज्य के 14 जिलों में एनएच को दुरुस्त किया जाएगा। बक्सर, रोहतास, भभुआ, शेखपुरा, जमुई, बांका, भागलपुर, वैशाली, समस्तीपुर, बेगूसराय, दरभंगा, सुपौल, कटिहार व सीतामढ़ी जिलों को इससे लाभ होगा। पथ निर्माण मंत्री ने बताया कि केन्द्र सरकार ने प्रधानमंत्री पैकेज के तहत इन योजनाओं को मंजूरी दी है।

जिन राष्ट्रीय उच्च पथ परियोजनाओं को स्वीकृति दी गई है उनमें एनएच 120 (विक्रमगंज से डुमरांव खंड) के 50 किमी लंबाई के लिए 205 करोड़, एनएच 333ए (बरबीघा-शेखपुरा-जमुई-झाझा-सिमुलतल्ला-बांका-पंजवारा खंड) के 179 किमी की लम्बाई के लिए नौ सौ करोड़, एनएच 319ए (बक्सर-चौसा-मोहनियां पथ) की 70 किमी के लिए 255 करोड़ और एनएच 122बी (हाजीपुर-महनार-बछवारा पथ) के 55 किमी लम्बाई के लिए 155 करोड़ का अवंटन किया गया है।

Like this:
Like Loading...