#PATNA #BIHAR #INDIA : हैदराबाद गैंगरे’प और म’र्डर केस के चारों आ’रोंपियों के एन’काउंटर का बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने स्वागत किया है। राबड़ी देवी ने कहा है कि हैदराबाद में जो हुआ है, वह अप’राधियों में ड’र का माहौल लाने का काम करेगा। हम इसका स्वागत करते हैं।

राबड़ी देवी ने कहा कि बिहार में भी महिलाओं के खिलाफ अ’पराध लगातार बढ़ रहे हैं। राज्य सरकार इस मामले में कुछ भी नहीं कर रही है। एक अन्य ट्वीट में राबड़ी देवी ने कहा है कि बिहार में प्रतिदिन सैंकड़ों ब’लात्कार की घ’टनाओं के बारे में सुन व्यथित हो जाती हूं। नेता से पहले मां हूं। बिहार में सरकार पस्त, विधि व्यवस्था ध्वस्त और गुं’डे-बला’त्कारी मस्त है। अबतक मुज़फ़्फ़रपुर बालिका गृह के आरो’पियों को सज़ा नहीं मिली है। नीतीश कुमार से कोई क्यों नहीं सवाल पूछता है?

