#PATNA : नदी सभी मानव संस्कृतियों की जननी है, लेकिन आज द’म तो’ड़ रही हैं – संजय कुमार

#BIHAR #INDIA : संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव आम्बेडकर की पुण्यतिथि पर शुक्रवार को मंत्री संजय कुमार झा की अगुवाई में जल संसाधन विभाग ने गांधी घाट पर सफाई अभियान चलाया। अभियान में बड़ी संख्या में स्कूल और कॉलेजों के छात्रों ने भी भाग लिया।

जल संसाधन मंत्री ने कहा कि नदी सभी मानव संस्कृतियों की जननी है, लेकिन आज हमारी नदियां दम तोड़ रही हैं। नदियों को अविरल बनाने के साथ जल का उपयोग समाज हित में विवेकपूर्ण ढंग करने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में विभाग काम कर रहा है। नदी एवं जल संरक्षण के लिए सरकारी प्रयासों के साथ आमजन और खासकर युवा वर्ग की भागीदारी बेहद जरूरी है।

श्री झा ने विभाग के इस अभियान को जल- जीवन- हरियाली का अव्यव बताया। साथ ही कहा कि प्रकृति की रक्षा कर ही हम भावी चुनौतियों का सामना कर सकते हैं। इसी के मद्देनजर बिहार में अनूठा जल-जीवन-हरियाली अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान का उद्देश्य राज्य में भूजल की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए जल संरक्षण के परम्परागत स्रोतों को पुनर्जीवित करना, नए जलस्रोतों का निर्माण करना और हरियाली का दायरा बढ़ाना है।मौके पर जल संसाधन विभाग के सचिव सजीव हंस, अभियंता प्रमुख अंजनी कुमार सिंह, अभियंता प्रमुख (बाढ़) राजेश कुमार, मुख्य अभियंता हरि नारायण, मुख्य अभियंता रवीन्द्र शंकर व अन्य वरीय अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.