कोहली ने बताया की उन्होंने क्यों उतारी थी वेस्टइंडीज खिलाड़ी की नकल, जानें..

भारतीय कप्तान विराट कोहली का मानना है कि खिलाड़ियों के लिए यह जरूरी है कि वे आक्रामक क्रिकेट खेलें, लेकिन उससे भी जरूरी यह है कि वे अपने प्रतिद्वंद्वी का सम्मान करें। कोहली (नाबाद 94) की बेहतरीन तूफानी पारी के दम पर भारत ने यहां राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए पहले टी-20 मैच में विंडीज द्वारा रखे गए 208 रनों के विशाल लक्ष्य को आसान साबित कर छह विकेट से जीत दर्ज की। यह भारत द्वारा टी-20 में हासिल किया गया अभी तक का सबसे बड़ा लक्ष्य है।

मैच के दौरान वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज केसरिक विलियम्स और कोहली के बीच कई बार नोंकझोक देखने को मिली। कोहली ने मैच के बाद कहा, “नहीं, ऐसा सीपीएल में नहीं है। केसरिक ने मुझे जमैका में आउट करने के बाद नोटबुक दी थी। मुझे वह बात याद थी, इसलिए मैंने ऐसा किया। हालांकि मैच के बाद हमने एक-दूसरे से हाथ मिलाया। मेरा यही मानना है कि प्रतिस्पर्धी क्रिकेट खेलो और विपक्ष का सम्मान करो।”


Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading