सुपर डांसर को छोटे परदे पर मिली शोहरत ने सोनी टीवी को एक नए डांस रियलिटी शो का आइडिया दे दिया है। इस शो का नाम है इंडियाज बेस्ट डांसर और इस शो के लिए चर्चित अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा, मशहूर कोरियोग्राफर गीता कपूर और टेरेंस लुईस जज के रूप में नजर आएंगे।

यह पहली बार है जब छोटे पर्दे पर ये तीनों जज एक साथ दिखेंगे। जजों के अलावा इस शो में 12 मेंटर्स भी होंगे जो इस शो में प्रतिभागियों के सफर के दौरान उनका मार्गदर्शन करेंगे और उनका हुनर संवारेंगे।
