कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड के दौरे पर हैं। इस दौरान शनिवार के एक कार्यकर्म को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि आपने पूरे देश में हिंसा में वृद्धि, महिलाओं के खिलाफ अराजकता और अत्याचार को देखा है। रोज हम किसी न किसी महिला के साथ ब’लात्कार, छेड़’छाड़, पि’टाई के बारे में पढ़ते हैं।

अल्पसंख्यक समुदायों के खिलाफ हिं’सा, उनके खिलाफ न’फरत फैलाई जा रही है। दलितों के खिलाफ हिं’सा, उनकी पिटा’ई, उनकी बाहों को का’ट देना। आदिवासियों पर अ’त्याचार, उनकी ज़मीन छीनना। राहुल गांधी ने कहा कि और ये सब इसलिए हो रहा है क्योंकि एक ऐसा आदमी देश चला रहा है जो कि हिं’सा में विश्वास करता है और पूरी ताकत अपने पास रखता है। आप हिं’सा और नफर’त में विश्वास कर ये उम्मीद नहीं कर सकते है कि हिं’सा और नफर’त नहीं फैलेगी।

