#MUZAFFARPUR #BIHAR #INDIA : सेंट जेवियर्स जूनियर/सीनियर स्कूल, गौशाला रोड शाखा के प्रांगण में चल रहे छ: दिवसीय वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता (खेल सप्ताह) के दूसरे दिन रेड हाउस शानदार प्रदर्शन करते हुए 20 अंकों के साथ प्रथम स्थान पर, ब्लू एवं ग्रीन हाउस येल्लो हाउस को टक्कर देते हुए 29 अंकों के साथ द्वितीय स्थान पर जबकि येल्लो हाउस 14 अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रहा। आज भी प्रतिभागियों की प्रतिभा ने अंकों के खेल में दिन भर उथल-पुथल मचाए रखा।

खिलाड़ियों का उत्साह और वि’रोधी से आगे बढ़ने का जज्बा देखने लायक रहा। विद्यालय प्रांगण में भारी संख्या में उपस्थित अभिभावकों ने तालियां बजा-बजाकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। बच्चों की प्रतिभा को देखकर दर्शकदीर्घा में बैठे अभिभावकगण अचंभित थे।

उनके पास इन खिलाड़ियों की प्रशंसा करने के लिए शब्द कम पड़ रहे थे। हाउस लीडरों का योगदान भी देखने लायक था। वैसे तो आज बहुत सारे खेल खेले गए पर आज के खेल का मुख्य आकर्षण ‘चॉकलेट रेस’ एवं ‘सैक रेस’ रहा, जिसमे लगातार दर्शकों की तालियां बजती रही। आज के खेल की समाप्ति पर विजेताओं के बीच विद्यालय के तीनों ही शाखाओ के इंचार्ज द्वारा मेडल एवं प्रमाण पत्र वितरित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षकगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।







