आगामी 16 दिसंबर से सभी बैंकों में 24 घंटे नेशनल इलेक्ट्रोनिक फंड ट्रांसफर (NEFT) की सुविघा शुरू हो जाएगी। इसके लिए बैंक ग्राहकों से किसी तरह का कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। एनईएफटी सुविधा अभी सुबह आठ बजे से शाम सात बजे तक रहती है।

महीने के पहले और तीसरे शनिवार को इसका वक्त सुबह आठ बजे से दोपहर एक बजे तक रहता है। भारतीय रिजर्व बैंकने ऐसा करने का निर्देश बैंकों को दिया है।
आरबीआई ने देश भर में डिजिटल बैंकिंग को बढ़ावा देने के लिए यह कदम उठाया है। इसके साथ ही आरबीआई ने फास्टैग का भुगतान करने के लिए मोबाइल वॉलेट, सभी तरह के कार्ड्स और यूपीआई से इसे लिंक करने के लिए कहा है ताकि इसका इस्तेमाल पार्किंग, पेट्रोल पंप पर भी किया जा सके।
