सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर एनएच-22 मार्ग पर बस की टक्कर से तीन बाइक सवारों की मौत

मुजफ्फरपुर. सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर एनएच-22 (पुराना एनएच-77) मार्ग पर रामपुरहरी पेट्रोल पंप व मध्य विद्यालय रामपुरहरी के निकट रविवार को बस की टक्कर से बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई। तीनों हथौड़ी के थे। सभी रालोसपा की रैली में शामिल होने आ रहे थे।

सूचना मिलते ही नरमाडीह से परिजन घटना स्थल पर पहुंचे। परिजनों ने बीच सड़क पर टायर जलाकर मार्ग को अवरुद्ध कर 4 घंटे तक बवाल किया। दोनों तरफ दो किमी तक गाड़ियों की कतार लग गई। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार जाम खत्म कराने का प्रयास करते रहे, लेकिन परिजन मुआवजे का चेक लेकर ही जाम खोलने पर अडिग थे।

जिला मुख्यालय से महिला व पुरुष पुलिस बल को मंगवाया गया, फिर भी लोग मानने को तैयार नहीं थे। परिजन को जानकारी मिली कि चेक मिल गया है, तब जाम समाप्त हुआ।

बताया गया कि हथौड़ी थाना क्षेत्र के नरमाडीह गांव निवासी वीरेंद्र सहनी (35), रामबाबू सहनी (34) व गणेश सहनी (35) बाइक से रामपुरहरी पेट्रोल पंप पर पेट्रोल डलवाने पहुंचे। वहां से निकल एनएच पर बाइक को मोड़ना चाहा कि रैली में लोगों को लेकर जा रही बस ने कुचल दिया। बस बाइक के ऊपर चढ़ गई। बस पर सवार लोग बाल-बाल बच गए। ग्रामीणों के सहयोग से एक घायल को एसकेएमसीएच भेजा गया। वहां उसकी मौत हो गई। मीनापुर पुलिस ने बस जब्त कर लिया।

बोचहां अंचल ने तीनों मृतक के परिजनों को चार-चार लाख रुपए का चेक आपदा मद से दिया है। -ज्ञानदीप श्रीवास्तव, सीओ, मीनापुर

दो ट्रकों की टक्कर में एक ही परिवार के दो की मौत
रामपुरहरी हनुमान मंदिर के पास एनएच-22 (पुराना एनएच-77) पर दो ट्रक की टक्कर में एक ही परिवार के दो की मौत हो गई। वहीं, एक बच्चा जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए एसकेएमसीएच से पटना रेफर किया गया है। घटना बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया।

मृतक की पहचान बरहेत्ता गांव के मोती रहमान के पुत्र उबेदुल रहमान व नसीबुल रहमान के रूप में हुई। जख्मी निजामुद्दीन मो. तौकीर का पुत्र है। निजामुद्दीन की एसकेएमसीएच चौक के पास दुकान है। सभी मुजफ्फरपुर से घर लौट रहे थे।

सूचना पर पुलिस घटना स्थल पहुंची और आक्रोशित लोगों को शांत कराया। इस बीच पुलिस को लोगों का आक्रोश झेलना पड़ा। लोगों ने बताया कि मुजफ्फरपुर से सीतामढ़ी जा रहे ट्रक और बाइक सवार आ गए

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading