गया. रविवार रात 10:30 बजे अपराधियों ने एक युवक की गोली मार कर हत्या कर दी। मारा गया युवक वजीरगंज थाना क्षेत्र के दखिनगांव का रहने वाला था। अपराधियों ने उसके सिर में पांच गोलियां मारी हैं। उसकी पहचान मुश्किल से की जा सकी।पुलिस के मुताबिक मारा गया मोहित कुमार (19 वर्ष) दखिनगांव निवासी अनुज सिंह का पुत्र था। हत्या फतेहपुर थाना क्षेत्र के पकरी गांव के पास की गई।कुटिया पर स्कूल के पास गोली चलने की आवाज सुन लोग पहुंचे तो उक्त युवक को मरा पाया। इसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई। मोहित एटीएम से जुड़े साइबर क्राइम के सिलसिले में जेल जा चुका है। वह हाल ही में जमानत पर छूटा था।