भागलपुर। तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. नलिनीकांत झा का सोमवार सुबह में निधन हो गया। उन्हें 10.20 मिनट में हार्ट अटैक हुआ था। भागलपुर के तिलकामांझी स्थित मेडिका (हीलिंग टच) अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
कुलपति ने सुबह पेपर पढ़ा, स्नान किया और बेड पर बैठने के कुछ देर बाद उन्हें हार्ट अटैक हुआ। विवि के एम्बुलेंस से पहले पल्स हॉस्पिटल ले जाया गया और वहां से मेडिका अस्पताल ले जाया गया था।
निधन की खबर पाकर विवि के तमाम शिक्षक, कर्मियों ने अस्पताल पर पहुंच शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी। कुलपति मूलतः बांका जिले के शंभुगंज थाना क्षेत्र के तेलडीहा गांव के रहने वाले थे।