#MUZAFFARPUR #BIHAR #INDIA : आज दिनांक 08 दिसंबर 2019 को नार्थ पॉइंट चिल्ड्रेन्स स्कूल में वार्षिक खेलोत्सव का आयोजन धीरनपट्टी मैदान में आयोजित की गई। जिसमें गणमान्य अतिथि कर्नल आर.के.सिंह और अथिति विशेष प्रो.डॉ. संजय सुमन थे।

दोनों ही अतिथियों ने विद्यार्थियों को बताया कि उनके जीवन में पढ़ाई के साथ-साथ खेल का भी विशेष स्थान रहता है। खेल आयोजन में ग्रीन हाउस ने सवार्धिक स्कोर कर इस वर्ष का ‘बेस्ट हाउस’ का खिताब जीता। दूसरे व तीसरे येल्लो हाउस व ब्लू हाउस रहा।

इस आयोजन को सफल बनाने में स्कूल के पी.टी शिक्षक राजीव कुमार तथा दीपक कुमार के साथ स्कूल के सभी शिक्षक का योगदान रहा। इस उत्सव के आरंभ में विद्यालय के ‘बेस्ट बॉय’ का खिताब ओजस आलोक तथा ‘बेस्ट गर्ल’ का खिताब शालिनी कुमारी को दिया गया।

इस खेल उत्सव में ‘फ्लैट रेस’, ‘लेमन-स्पून रेस’, ‘बटर-फ्लाई रेस’, ‘रिले रेस’ का आयोजन किया गया। विद्यालय की प्राचायी मोनीदीपा मिश्रा ने कहा कि “बच्चे सिर्फ पढ़ाई में आगे रहे यह जरूरी नहीं, अपितु उनके सर्वागीण विकास में खेल का भी महत्वपूर्ण योगदान रहता है।”









