#MUZAFFARPUR : सेंट जेवियर्स जूनियर/सीनियर स्कूल “गौशाला” में खेल-कूद प्रतियोगिता का तीसरा दिन समाप्त

#MUZAFFARPUR #BIHAR #INDIA : सेंट जेवियर्स जूनियर/सीनियर स्कूल, गौशाला रोड शाखा के प्रांगण में चल रहे छ: दिवसीय खेल-कूद प्रतियोगिता (खेल सप्ताह) के तीसरे दिन रेड हाउस 38 अंकों के साथ प्रथम स्थान पर, ग्रीन एवं ब्लू हाउस 29 अंकों के साथ द्वितीय स्थान पर एवं येल्लो हाउस 26 अंकों के साथ तृतीय स्थान पर कब्जा जमाया। खेल का शानदार प्रदर्शन करते हुए आज भी प्रतिभागियों की प्रतिभा ने अंकों के खेल में दिन भर उथल-पुथल मचाए रखा।

आज भी खिलाड़ियों का उत्साह देखने लायक था। अपने-अपने हाउस का अंक बढ़ाने के लिए सभी खिलाड़ी जी-जान से प्रयत्नरत रहे। विद्यालय का सम्पूर्ण वातावरण खेलमय रहा। खेल की समाप्ति पर विजेताओं के बीच पुरस्कार (मेडल) एवं प्रमाणपत्र वितरित किये गए।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.