#PATNA : शरणार्थियों और घु’सपैठियों के बीच फर्क नहीं करती है कांग्रेस – सुशील कुमार मोदी

#BIHAR #INDIA : उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कांग्रेस पर आ’रोप लगाया है कि वोटबैंक की राजनीति के चलते धार्मिक आधार पर उत्पी’ड़न झेलने वाले हिंदू-ईसाई शरणार्थियों और अवांछित इरादे से भारत में घुस’पैठ करने वालों के बीच फर्क नहीं करती है। इसलिए वह नागरिकता बिल का विरोध करती है।

रविवार को जारी बयान में उपमुख्यमंत्री ने कहा कि मजहबी देशों में पीड़ित धार्मिक अल्पसंख्यकों को शरण देना भारत में किसी धर्म के विरुद्ध नहीं, बल्कि यह हमारी परम्परा है और राजधर्म भी। पीएम ने फौरी तीन तलाक पर रोक लगाने और जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 को निष्प्रभावी करने वाले विधेयक पारित करा कर प्रबल राजनीतिक इच्छाशक्ति का परिचय दिया। सहयोगी दलों की मदद से जल्द ही नागरिकता संशोधन बिल भी पास करा लिया जाएगा।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि नागरिकता बिल के पास होने से उन लाखों शरणार्थियों को स्टेटलेस होने की पीड़ा से मुक्ति मिलेगी और भारतीय नागरिक होने की गरिमा प्राप्त होगी जो पिछले कई दशकों से इस्लामी देशों में गैरमुसलमान होने के कारण प्रताड़ना झेल रहे थे। इससे धार्मिक कट्टरता वाले देशों में जबरन धर्मान्तरण और मंदिर-चर्च तोड़े जाने जैसे उत्पीड़न के शिकार होकर भारत आने वाले अल्पसंख्यकों के धार्मिक मानवाधिकार की रक्षा भी होगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.