कर्मचारी चयन आयोग जारी किया परीक्षा का कैलेंडर, देखें..

कर्मचारी चयन आयोग (SSC Staff Selection Commission) ने साल 2020-21 के लिए अपना कैलेंडर (ssc exam calendar 2020) जारी कर दिया है। इस कैलेंडर में एसएससी द्वारा आयोजित होने वाली संयुक्त स्नातक स्तर (CGL – Combined Graduate Level), एसएससी एमटीएस, संयुक्त उच्चतर माध्यमिक (CHSL) समेत कुल 20 भर्ती परीक्षाओं की जानकारी दी गई है। इस कैलेंडर के मुताबिक एसएससी कंबांइंड ग्रेजुएट लेवल परीक्षा (SSC CGL 2020) परीक्षा 2 मार्च से 11 मार्च 2020 तक आयोजित की जाएगी। वहीं संयुक्त उच्चतर माध्यमिक (CHSL) 16 मार्च से 27 मार्च 2020 में आयोजित की जाएगी।

इसके अलावा एसएससी जूनियर इंजीनियंरिग एग्जाम (SSCjunior engineer) 30 मार्च से 2 अप्रैल में आयोजित किया जाएगा। वहीं एसएससी सीएपीएफ 2020 परीक्षा (SSC CAPF-2020)का नोटिफिकेशन 17 अप्रैल को जारी किया जाएगा। वहीं परीक्षा 28 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच आयोजित की जाएगी। एसएससी द्वारा जारी इस कैलेंडर को 7-13 दिसंबर 2019 के रोजगार समाचार में भी प्रकाशित किया गया है। आधिकारिक कैलेंडर के अनुसार, एसएससी की विभिन्न परीक्षाएं किस दिन होंगी, यहां चेक कर सकेंगे।


Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading