JOBS : बिहार में होगी 582 अतिथि शिक्षकों की बहाली

PATNA : 27 विषयों के लिए 582 अतिथि शिक्षकों की बहाली पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय करने जा रही है, जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है. इस पोस्ट पर अप्लाई करने को इच्छुक अभ्यर्थी 24 नवंबर तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं. ऑनलाइन आवेदन की हार्ड कॉपी 30 नवंबर तक विश्वविद्यालय कार्यालय में जमा करना होगा. निर्धारित समय के बाद दिया गया आवेदन मान्य नहीं होगा.

हिंदी की 64, केमिस्ट्री की 51, राजनीति विज्ञान की 48, फिजिक्स की 44, गणित की 42, जूलॉजी की 41, बोटनी की 39, संस्कृत की 5, मैथिली की 2 , पाली की 18, अंग्रेजी की 51, उर्दू की 22, परसियन की 2, बंगाली की 12, दर्शनशास्त्र की 22, म्यूजिक एंड ड्रामा की 2, इतिहास की 14,  अर्थशास्त्र की 34, ग्रामीण अर्थशास्त्र की 1, सोशियोलॉजी की 9 , मनोविज्ञान की 22, होमसाइंस की 3 , प्राकृत की 3 , एआइए की 6 , लॉ की 9 और  कॉमर्स की 16 सीटों के  लिए आवेदन मांगे गए हैं.

शैक्षणिक योग्यता:-

किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से पीजी में 55 फीसद अंक. इसके साथ ही  नेट, सीएसआइआर, पीएचडी प्राप्त अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकते हैं.

उम्र सीमा :- 

23 से 55 वर्ष

आवेदन शुल्क:-

सामान्य, ओबीसी, बीसी अभ्यर्थियों को 1000 रुपये

एससी-एसटी को 750

सैलरी:-

प्रति क्लास 1000 रूपये. एक महीने में अधिकतम 25 हजार

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading