चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वीवो ने भारत में वी17 स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। कम्पनी ने इससे पहले वीवो वी17 को रशिया में पेश किया था। इसके साथ ही ग्राहक इस स्मार्टफोन को 17 दिसंबर से ई-कॉमर्स साइट और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से खरीद सकेंगे।
कंपनी ने वीवो वी17 स्मार्टफोन के 8 जीबी रैम और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज वाले वेरियंट को 22,990 रुपये के प्राइस टैग के साथ भारत में उतारा है। इसके साथ ही यूजर्स को बॉक्स में वीवो एक्स710 इयरफोन मुफ्त में मिलेगा, जिसकी कीमत 1,999 रुपये है।
अगर ग्राहक एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट या डेबिट कार्ड से इस फोन की खरीदारी करते हैं, तो उन्हें 5 फीसदी का कैशबैक मिलेगा।

कंपनी ने इस फोन में 6.44 इंच का सुपर एमोलेड आईव्यू डिस्प्ले दिया है, जिसका रिजॉल्यूशन 1080×2340 पिक्सल है। साथ ही इस फोन में बेहतर परफर्मेंस के लिए ऑक्टा-कोर क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर दिया गया है।
कैमरे की बात करें तो यूजर्स को इस फोन में क्वॉड रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें 48 मेगापिक्सल का एआई प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का सुपर वाइड एंगल लेंस, 2 मेगापक्सल का लेंस और 2 मेगापिक्सल का सुपर मैक्रो लेंस मौजूद हैं। साथ ही कंपनी ने फोन के फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया है। इसके अलावा कंपनी ने इस फोन के कैमरा सेगमेंट में सुपर नाइट मोड, अल्ट्रा स्टेबल वीडियो और बोके मोड जैसे फीचर्स दिए हैं। 