जल्द लॉन्च होगा Oppo Reno3 Pro

ओपो जल्द ही ग्लोबल लेवल पर रेनो 3 प्रो को लॉन्च करने वाला है। कुछ दिनों पहले ही रेनो 3 प्रो से जुड़ी कई रिपोर्ट लीक हुई थी, जिनमें प्रोसेसर और बैटरी की जानकारी मिली थी।

add2

अब ओपो के वाइस प्रेसिडेंट ब्राइन शेन ने रेनो 3 प्रो को लेकर टीजर जारी किया है। इस टीजर में अगामी स्मार्टफोन के बैक पैनल को देखा जा सकता है, जिसमें क्वाड कैमरा सेटअप मौजूद है। लेकिन, कंपनी ने अब तक रेनो 3 प्रो की लॉन्चिंग डेट का एलान नहीं किया है।

add

कंपनी ने रेनो 3 प्रो को कीमत को लेकर आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है। वहीं, इस फोन की असल कीमत और स्पेसिफिकेशन की जानकारी लॉन्चिंग इवेंट के बाद ही मिलेगी। इसके साथ ही रेनो 3 प्रो को भारतीय बाजार में नहीं उतारा जाएगा, क्योंकि यहां अब तक 5जी नेटवर्क उपलब्ध नहीं है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading