#MUZAFFARPUR : सेंट जेवियर्स जूनियर/सीनियर स्कूल “गौशाला” में खेल-कूद प्रतियोगिता का चौथा दिन समाप्त

#MUZAFFARPUR #BIHAR #INDIA : सेंट जेवियर्स जूनियर/सीनियर स्कूल, गौशाला के परंगम में चल रहे छः दिवसीय वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता के चौथे दिन रेड हाउस शानदार प्रदर्शन करते हुए 66 अंकों के साथ प्रथम स्थान पर रहा।

वहीं 60 अंकों के साथ येल्लो हाउस ने दूसरे स्थान पर विजय प्राप्त की जबकि 56 अंकों के साथ ब्लू हाउस ने तीसरे स्थान को अपने कब्जे में लिया। आज भी प्रतिभागियों जोश देखने लायक था। खेल के प्रति खिलाड़ियों की रुचि देखकर दर्शकगण गदगद हो गए।

दर्शकदीर्घा में उपस्थित हजारों की संख्या में अभिभावकगण और छात्रगण ताली बजा-बजाकर प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाते रहे। आज के खेल का मुख्य आकर्षण ‘स्किप्पिंग’ एवं ‘सैक रेस’ रहा जिसमे लगातार दर्शकों की तालियों से खेल का मैदान गूंजता रहा।

आज की खेल की समाप्ति पर विजेताओं के बीच विद्यालय के इंचार्ज द्वारा मैडल एवं प्रमाण पत्र वितरित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षकगण एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading