नए BS6 इंजन के साथ लॉन्च हुई Yamaha R15

Yamaha ने FZ FI और FZ-S Fi के बाद अपनी फ्लैगशिप बाइक R15 V3 को भी BS6 इंजन के साथ लॉन्च किया है। इसके बाद बीएस6 इंजन के साथ बाइक लॉन्च करने वाली यामाहा देश की तीसरी कंपनी बन गई है। इससे पहले होंडा CB Shine SP125 और हीरो मोटोकॉर्प Splendor iSmart को BS6 इंजन में उतार चुकी है।

add2

यामाहा ने 155सीसी क्षमता वाली बाइक को नए उत्सर्जन मानक वाले इंजन में उतारा है। नई बाइक 10,000 आरपीएम पर 18.6 पीएस की पावर और 8,500 आरपीएम पर 14.1 एनएम का टॉर्क देगी। वहीं बाकी के स्पेसिफिकेशंस पुरानी बीएस-4 बाइक जैसे ही हैं।

यामाहा ने इस बाइक की एक्स-शोरूम कीमत 1.46 लाख रुपये रखी है, जो मौजूदा BS4 वेरियंट से चार हजार रुपये महंगी होगी। FZ FI की एक्स-शोरूम कीमत 99,200 रुपये और FZ-S Fi की कीमत 1,01,200 रुपये से शुरू है। यामाहा की इन बाइक्स में 149 सीसी का इंजन लगा है, जो 7,250 आरपीएम पर अधिकतम 12.4 पीएस की पावर और 5,500 आरपीएम पर 13.6 एनएम का टॉर्क देता है। दोनों ही बाइक्स में फ्रंट व्हील में सिंगल चैनल एबीएस मिलेगा, साथ ही आगे और पीछे रिअर डिस्क ब्रेक्स दिए जाएंगे।

add

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading