#KARNATAKA में जो हुआ, वो जनमत की भी जीत है और लोकतंत्र की भी जीत है – पीएम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झारखंड विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के प्रचार के लिए सोमवार को बरही के रसोइधमना में रैली को संबोधित किया है। रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कर्नाटक में जो हुआ, वो जनमत की भी जीत है, लोकतंत्र की भी जीत है। कर्नाटक चुनाव के दौरान वहां की जनता ने, भाजपा को सरकार बनाने के लिए अपना मत दिया था।

कर्नाटक के लोगों ने कांग्रेस औऱ उसके साथियों की सरकार के दौरान भ्रष्टाचार और विकास के साथ लापरवाही देखी थी। इसलिए उन्होंने बीजेपी को वोट दिया था। लेकिन कांग्रेस और उसके साथियों ने मिलकर इस जनमत को धोखा दे दिया था, सांठगांठ करके अपनी सरकार बना ली थी। कांग्रेस की सच्चाई को झारखंड के लोगों को भी याद रखना है। कांग्रेस कभी भी गठबंधन के भरोसे पर खरी नहीं उतरी है। ये अपने मतलब के लिए गठबंधन और जनादेश का उपयोग करती है। फिर अपने हित के लिए अपने सहयोगियों को कठपुतली की तरह उपयोग करती है।


Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading