#DELHI : नए साल पर कॉलेज की छात्राओं को परिवहन सुविधा का तोहफा

#DELHI #INDIA : प्रदेशभर के कॉलेजों में पढ़ने वाली ग्रामीण इलाके की बेटियों को नए साल पर परिवहन सुविधा का तोहफा मिलेगा। कॉलेजों और विश्वविद्यालयों से रूटों और स्टॉपेज आदि की जानकारी जुटाने के बाद जिलों में तय रूटों पर बसों का संचालन किया जाएगा। सरकार की बेटियों के लिए सुरक्षित परिवहन योजना के तहत उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने प्रदेशभर के सभी शिक्षण संस्थानों को जानकारी साझा करने के आदेश जारी कर दिए हैं।

गौरतलब है कि सरकार ने बेटी बचाओ योजना के तहत छात्राओं के लिए सुरक्षित परिवहन योजना तैयार की थी। प्रदेशभर के सरकारी कॉलेजों में पढ़ने वाली छात्राओं के लिए ये खास योजना बनाई गई थी। इसके बाद परिवहन विभाग की ओर से छात्राओं के लिए महिला स्पेशल बस सेवा की की शुरुआत की थी। कई जिलों में इसे लागू किया जा चुका है। उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने बाकी जिलों को जल्द रूट तैयार करने के आदेश दिए हैं।

निदेशालय की ओर से बनाई गई योजना के मुताबिक छात्राओं की सहूलियत के हिसाब से ही बस सुविधा शुरू की जाएगी। ऐसे में कॉलेजों से जिला, विश्वविद्यालय का नाम, छात्रा का नाम, पता, मोबाइल नंबर, पिता का नाम आदि के साथ बस में चढ़ने और उतरने के लिए बस स्टॉप आदि के विकल्प की जानकारी भी मांगी गई है। कॉलेजों को ये सारी जानकारी लेकर जारी किए गए प्रफोर्मा में निदेशालय को भेजनी होगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.