तेजाब ह’मले की शि’कार लक्ष्मी अग्रवाल की कहानी बताने जा रहीं दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘छपाक’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर की शुरुआत निर्भया मा’मले से होती हैं जहां रिपोर्टर यह कहते हुए दिख रही है कि मालती की कहानी लोगों तक पहुंचाना और भी जरूरी हो गया है।

ट्रेलर में मालती का पूरा संघर्ष दिखाया गया है जो कि तेजाब हमले की शिकार हर लड़की को करना पड़ता है। ट्रेलर के आखिर में मालती बनीं दीपिका कहती हैं- उन्होंने मेरी सूरत बदली है मेरा मन नहीं। दीपिका का ये डायलॉग रोंगटे खड़े कर देता है।
दीपिका पादुकोण ने इस रोल के लिए अपनी जान फूंक दी है। इसके अलावा फिल्म में उनका मेकअप भी रियल लग रहा है। वो एक एसिड अ’टैक सर्वाइवर ही लग रही हैं।
