#PATNA : राजद ने लिया तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प

#BIHAR #INDIA : राजद ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव को अगला मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया। पार्टी चलाएंगे लालू प्रसाद और सरकार बनाएंगे तेजस्वी यादव। राजद की राष्ट्रीय कार्यमिति की बैठक में जिस राजनीतिक प्रस्ताव पर मुहर लगी उसका सार यही है। हालांकि प्रस्ताव पर मंगलवार को राष्ट्रीय परिषद में चर्चा के बाद सही मायने में पार्टी की मुहर लगेगी।

कार्यसमिति की बैठक में राजनीतिक प्रस्ताव चितरंजन गगन ने रखा जिसका समर्थन शिवानंद तिवारी और रामचन्द्र पूर्वे ने किया। प्रस्ताव में कहा गया है कि पार्टी अपना संकल्प पूरा करने के लिए सांप्रदायिक और अधिनायकवादी तत्वों का विरोध करने वाली राजनीतिक पार्टियों से समझौता करेगी। समझौता करने का अधिकार पार्टी ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद को सौंपा है। लालू प्रसाद की नीतियों को तेजस्वी प्रसाद यादव ने सही मायने में आगे बढ़ाया है। प्रस्ताव के मुताबिक देश में हर बदलाव की शुरुआत बिहार से ही होती है। लिहाजा वर्ष 2024 में दिल्ली की सरकार हटाने की शुरुआत 2020 में बिहार से होगी।

प्रस्ताव में कहा गया है कि देश की वर्तमान स्थिति में लालू प्रसाद और राजद की भूमिका अहम हो गई है। देश के गरीब, अल्पसंख्यक और पिछड़ा अति पिछड़ा वर्ग आशाभरी निगहे से राजद प्रमुख की ओर देख रहा है। बैठक में आर्थिक प्रस्ताव आलोक कुमार मेहता ने रखा जिसका समर्थन अब्दुलबारी सिद्दीकी और उदय नारायण चौधरी ने किया। शिक्षा संबंधी प्रस्ताव चन्द्रशेखर ने रखा और समर्थन भाई बीरेन्द्र ने किया। विदेश नीति का प्रस्ताव अन्नु चाको ने रखा और समर्थन मृत्युजय तिवारी ने किया।

अनुसूचित जाति जन जाति संबंधी प्रस्ताव सुरेश पासवान ने रखा और समर्थन रामई राम ने किया। अल्पसंख्या संबंधी प्रसताव तनवीर हसन ने रखा और समर्थन शिवचन्द्र राम ने किया। महिला सशक्तिकरण का प्रसताव कांति सिंह ने रखा जिसका समर्थन समता देवी ने किया। संविधान संशोधन संबंधी प्रस्ताव भोला यादव ने और अति पिछड़ा संबंधी प्रस्ताव रामबली सिंह चन्द्रवंशी ने रखा समर्थन बुलो मंडल ने किया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading