बॉलीवुड अदाकारा और स्टाइल डीवा जान्हवी कपूर ने डेब्यू करते साथ ही धमाल मचा दिया है। एक्टिंग, डांसिंग, फैशन के अलावा जान्हवी अपने आए दिन जिम लुक की तस्वीरों के लिए भी चर्चा का विषय बनी रहती हैं।

हाल ही में जान्हवी कपूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की डिजाइनर पर्पल रंग की साड़ी में नजर आईं। आजकल ट्रेंड में चल रही शिमर साड़ी में जान्हवी बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
शिमर साड़ी का ट्रेंड काफी समय से चल रहा है, जिसे प्रियंका चोपड़ा से लेकर कटरीना कैफ और तारा सुतारिया जैसी अभिनेत्रियों ने भी ट्राई किया है। जान्हवी का ये लुक सेलिब्रिटीज से लेकर सोशल मीडिया यूजर्स को भी काफी पसंद आया है।
