हाल ही में दीपिका पादुकोण ने नया हेयरकट लिया जो काफी शॉर्ट है, उसपर पति रणवीर का कमेंट ‘मुझे मार दो’ काफी ट्रेंड में रहा। लेकिन दीपिका नए लुक में काफी कॉन्फीडेंट लग रही हैं।

ऐसे में दीपिका का शॉर्ट बालों में एक और नए लुक से नजरें हटाना मुश्किल है। हाल ही में दीपिका को उनकी आने वाली फिल्म ‘छपाक’ के प्रमोशन के लिए स्पॉट किया गया। यहां दीपिका के शार्ट हेयर मेकओवर में दूसरा अवतार देखने को मिला।

ब्लैक ब्यूटी लुक में आईं दीपिका स्टनिंग लग रही हैं। बॉलीवुड फैशनिस्टा की ऐ-लिस्ट में शुमार दीपिका ने काफ लेंथ ब्लैक बॉडीकॉन ड्रेस कैरी की थी। सोशल मीडिया यूजर्स से लेकर बॉलीवुड की हस्तियों को भी दीपिका का नया शॉर्ट हेयर अवतार काफी पसंद आया।