कॉमेडी किंग कपिल शर्मा और गिन्नी पैरेंट्स बन गए हैं । गिन्नी ने 10 दिसंबर को एक बेटी को जन्म दिया है । इस बात की जानकारी कपिल ने एक ट्वीट करके दी। इसके बाद सभी कपिल को बधाई देने लगे ।
इन बधाइयों में एक शख्स का ट्वीट कपिल के लिए बेहद खास रहा ।जी हां, सुनील ग्रोवर ने भी कपिल शर्मा को बेटी होने पर बधाई दी । सुनील ग्रोवर ने लिखा, ‘बधाई हो । प्यार और आशीर्वाद।’

कपिल की खुशियों में सुनील का शामिल हो जाना, काफी हैरान करने वाला है ।
सुनील ग्रोवर के अलावा टीवी एक्टर अली असगर ने भी कपिल शर्मा को बेटी के आने पर बधाई दी।
