फ्यूजीफिल्म ने एक्सप्रो 3 मिररलेस कैमरा भारत में लॉन्च किया है। कंपनी ने इस लेटेस्ट कैमरा को क्लासिक रेट्रो डिजाइन दिया है, जो इसको आकर्षक बनाता है। साथ ही कंपनी ने इस कैमरा के वजन को कम करने के लिए टाइटेनियम बॉडी का उपयोग किया है। वहीं, कंपनी ने दावा किया है कि एक्सप्रो 3 में दुनिया पहला एडवांस्ड हाइब्रिड व्यू फाइंडर दिया गया है, जिससे यूजर्स कैमरा सेंसर को ऑप्टिकल से इलेक्ट्रॉनिक व्यू फाइंडर के बीच स्विच कर पाएंगे।
कंपनी ने इस मिररलेस कैमरा को 1,55,999 रुपये के प्राइस टैग के साथ भारतीय बाजार में उतारा है। वहीं, कंपनी इस कैमरे के Duratect सिल्वर और ब्लैक कलर वेरिएंट को नए साल में पेश करेगी, जिसकी कीमत 1,73,999 रुपये होगी।

फीचर्स की बात करें तो कंपनी ने कैमरा में दुनिया पहला ऐसा व्यू फाइंडर दिया है, जिससे यूजर्स ऑप्टिकल से इलेक्ट्रॉनिक व्यू फाइंडर के बीच स्विच कर सकेंगे।
साथ ही ईवीएफ ब्राइट और हाई-रिजॉल्यूशन (3.69 मिलियन डॉट ऑरगेनिक) वाले ईएल पैनल का इस्तेमाल करता है, जिससे कैमरे की विजिबलिटी बेहतर हो जाती है। इसके अलावा इस कैमरा में ‘क्लासिक नेग’ मोड भी दिया गया है। वहीं, यूजर्स को एक्स-प्रो 3 में 64 जीबी यूएचएस आईआई एसडी कार्ड का सपोर्ट मिलेगा।
