बाजार में स्मार्ट टीवी की मांग को देखते हुए ओनिडा ने फायर टीवी एडिशन टीवी की सीरीज पेश की है। ओनिडा टीवी सीरीज 32 इंच और 43 इंच का के टीवी शामिल हैं।

ओनिडा के फायर टीवी की बिक्री अमेजन इंडिया से 20 दिसंबर से होगी। 32 इंच वाले टीवी में एचडी डिस्प्ले मिलेगी, वहीं 43 इंच वाले में फुल एचडी रिजॉल्यूशन मिलेगा।
कीमत की बात करें तो ओनिडा फायर टीवी के 32 इंच वाले वेरियंट की कीमत 12,999 रुपये और 43 इंच वाले की कीमत 21,999 रुपये है। ओनिडा के इन टीवी पर अमेजन प्राइम वीडियो, नेटफ्लिक्स और यूट्यूब जैसे कई एप्स का सपोर्ट मिलेगा। टीवी को इंटरनेट से कनेक्ट भी किया जा सकेगा।
