शाओमी ने लंबे समय से चर्चा में बने रेडमी के30 और के30 5जी फोन को चीन में लॉन्च कर दिया है। यूजर्स को इन दोनों फोन के फ्रंट में दो सेल्फी कैमरा के साथ बैक पैनल में चार कैमरे मिलेंगे।
आईएमएक्स 686 सेंसर का सपोर्ट दिया है। शाओमी ने इससे पहले भारत समेत अन्य देशों में रेडमी के20 सीरीज को उतारा था, जिनकी बंपर सेल हुई थी। हालांकि, अब तक कंपनी ने रेडमी के30 सीरीज की भारत में लॉन्चिंग को लेकर आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है।

शाओमी ने रेडमी के30 5जी को चार वेरिएंट को पेश किया है, जिसमें 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज, 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज, 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज और 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज शामिल हैं। कंपनी ने पहले वेरिएंट की करीब 20,100 रुपये, दूसरे वेरिएंट की करीब 23,100 रुपये और तीसरे वेरिएंट की करीब 26,100 रुपये कीमत रखी है। वहीं, चौथा वेरिएंट करीब 29,100 रुपये प्राइस टैग के साथ उपलब्ध है। साथ ही ग्राहक इस फोन को डीप सी लाइट, टाइम मोनोलॉग, फ्लावर शैडो और पर्पल जेड फैंटसी कलर ऑप्शन के साथ खरीद सकेंगे।
