SASARAM : ट्रेन से रह’स्यमयी परिस्थितियों में सेवानिवृत अधिकारी ला’पता  

SASARAM : सासाराम निवासी बिजली बोर्ड के एक सेवानिवृत्त अधिकारी चलती ट्रेन से रह’स्यमयी परि’स्थितियों में ला’पता हो गए. घटना के सम्बन्ध में सूचना दर्ज करवाई गई है.

घट’ना के सम्बन्ध में बताया जाता है की सासाराम निवासी बिजली बोर्ड के रिटायर्ड अधिकारी जगदीश प्रसाद सिंह अपनी पत्नी और साली की बेटे जितेन्द्र सिंह के साथ गत 9 दिसम्बर को रात्रि 1:20 पर चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से सासाराम जाने हेतु ट्रेन नं. 12312 कालका मेल के बी 1 कोच में सवार हुए थे. अगले दिन दोपहर 3:30 बजे फतेहपुर स्टेशन से ट्रेन खुलने के बाद पत्नी और जितेन्द्र सिंह को बर्थ पर छोड़ वह बाथरूम गए, जो काफी देर बीतने पर भी वा’पस नहीं आये.

साढ़े पांच बजे ईलाहाबाद स्टेशन पहुँचने पर उनकी पत्नी और जितेंद्र ने पुरे ट्रेन में उन्हें ढूं’ढने के बाद निर्मल टावर, चंडीगढ़ निवासी उनके पुत्र आलोक कुमार को फ़ोन कर इसकी सूचना दी. सूचना मिलते ही पुत्र आलोक कुमार ने चंडीगढ़ जीआरपी में लिखित आवेदन देते हुए उनके लापता पिता की तलाश करने हेतु गु’हार लगाया है. चंडीगढ़ जीआरपी ने इस सम्बन्ध में जीरो एफआईआर नं. 222, 10.12.2019 दर्ज करते हुए घटनास्थल राजकीय रेलवे पुलिस इलाहबाद को तफ्तीश हेतु अग्रसारित कर दिया है.

जगदीश प्रसाद के पुत्र ने बताया की कुछ आवश्यक कार्य और डॉक्टर से इलाज हेतु चंडीगढ़ आये थे और 9 दिसम्बर को वापस नूरनगंज, सासाराम जाने के क्रम में चलती ट्रेन से ला’पता हो गए. 69 वर्षीय जगदीश प्रसाद सिंह डेहरी ऑन सोन में बिजली विभाग में कार्यरत थे और वर्ष 2011 में सेवानि’वृत्त हुए थे.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading